शेयर बाजार में एक ऐसी कंपनी का आईपीओ ओपन होने वाला है जिसके शेयर्स की डिमांड लिस्टिंग से पहले ही बढ़ गई है। ग्रे मार्केट में ₹130 के शेयर के ऊपर ₹40 का प्रीमियम मिल रहा है। यदि इसी रेट ₹170 पर लिस्टिंग हो गई तो इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने वाले लोगों को सिर्फ 7 दिन में और लिस्टिंग के ठीक पहले दिन 30.77% का प्रॉफिट होगा।
About Eleganz Interiors Limited in Hindi
कंपनी की स्थापना सन 1996 में हुई थी। Sameer Akshay Pakvasa इस कंपनी के प्रमोटर है। कंपनी का ऑफिस मुंबई महाराष्ट्र में है। यह कंपनी कॉरपोरेट, लैबोरेट्रीज और एयरपोर्ट लॉन्च आदि के लिए इंटीरियर सॉल्यूशन का कारोबार करती है। कंपनी दावा करती है कि वह कॉरपोरेट और कमर्शियल स्थान के लिए के लिए स्पेशलिस्ट है। 31 दिसंबर 2023 तक कंपनी की ऑर्डर बुक में 12 शहरों में 47 प्रोजेक्ट दर्ज थे।
