सरकारी और प्राइवेट सभी प्रकार के सोलर प्रोजेक्ट में काम कर रही गुजरात की एक ऐसी कंपनी का आईपीओ ओपन होने वाला है जिसने पिछले 1 साल में 795% प्रॉफिट ग्रंथ की है। कंपनी ने पिछले साल अपना ट्रैक चेंज किया है। अब कंपनी की लागत कम और प्रॉफिट ज्यादा दिखाई देने लगा है। सिर्फ सवा लाख रुपए में आप भी इस कंपनी के कारोबार के साझेदार बन सकते हैं।
कंपनी की स्थापना सन 2015 में हुई थी। Ankit Garg, and Pankaj Vallabhbhai Gothi इसके प्रमोटर्स हैं। कंपनी का रजिस्टर्ड ऑफिस अहमदाबाद गुजरात में है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है यह कंपनी ग्रीन एनर्जी यानी सोलर सॉल्यूशन का बिजनेस करती है। सरकारी, इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स को Turnkey Solar Solutions प्रदान करती है। इसके अंतर्गत डिजाइन, इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन, टेस्टिंग, कमिश्निंग, ट्रांसमिशन सिस्टम, ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस शामिल है। इसके अलावा सोलर प्रोडक्ट्स की बिक्री भी की जाती है। पिछले तीन साल में कंपनी ने 17 सरकारी, 172 इंडस्ट्रियल और कमर्शियल एवं 11195 रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। 30 सितंबर 2024 की स्थिति में कंपनी में 253 कर्मचारी काम कर रहे थे।

